दुर्ग

आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू
09-May-2022 3:18 PM
आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  9 मई।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा बघेरा के आनंद सरोवर में आयोजित दया और करुणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष  का शुभारंभ शांतिवन आबू रोड से पधारे ब्रह्माकुमार देवान भाई ब्रह्माकुमार देवेंद्र भाई , धनराज भवनानी (पूर्व प्राचार्य सुराना महाविद्यालय दुर्ग) व ब्रह्माकुमारी रीटा बहन (संचालिका ब्रह्माकुमारीज़) ने सामूहिक रूप से किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने बताया कि 8 मई मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ब्रह्माकुमारीज के समस्त सेवाकेंद्रों में दया और करुणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष के थीम का उद्घाटन हो रहा है जैसे कि नाम ही दया है तो बचपन में सुने हैं दया धर्म का मूल है पाप अहंकार का मूल है यहां प्यारे शिवबाबा ने हमें स्मृति दिलाई के आप मूल रूप में देह नहीं हो आत्मा हो व आपका मूल स्वभाव दया व करुणा है तो यह स्मृति जागृत होने से दया व करुणा  स्वत: जागृत हो गई आध्यात्मिकता को अपनाने से दया व करुणा के गुण स्वत: ही बाहर आने लगता है हमें इसके लिए प्रयास नहीं करना पड़ता लेकिन जब हम किसी पर दया व करुणा की भावना रखते हैं तो हमें किसी से कोई अपेक्षा नहीं रखनी है दया का अंतिम छोर करुणा है जब दया अपने चरम बिंदु पर पहुंचता है तो वह करुणा का स्वरूप धारण कर लेता है.इस कार्यक्रम के अंतर्गत हमें सुबह व शाम प्रतिदिन 15 -15 मिनट परमपिता परमात्मा शिवबाबा से दया व करुणा की किरणें लेकर सभी मनुष्य आत्माओं में यह किरणें फैलाने का कार्य करना है।

भ्राता धनराज भावनानी जी ने कहा कि दया और करुणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण का कार्यक्रम 8 मई मदर्स डे पर आयोजित किया गया है मां जो होती है वह दुनिया में सबसे बड़ी दया व करुणा का सागर होती है दया करुणा व खुशी की बात जब होती है जब कभी ऐसा अनुभव होता है किसी किसी दिन मन बहुत प्रफुल्लित रहता है तो कहते हैं कि परमात्मा की मुझ पर बहुत मेहर अर्थात कृपा हुई है। माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार देवान भाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि अपने जीवन में भगवान के कार्य को पहला स्थान दिया तो भगवान ने हमें पहले नंबर पर बिठा दिया।   माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार देवेंद्र भाई ने भी अपने विचार इस कार्यक्रम में व्यक्त किए व ब्रह्माकुमार युगरत्न भाई ने दया व करुणा पर आधारित परमात्मा मिलन का गीत गाकर सभी को परमात्मा के गुणों की अनुभूति कराई।

ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन ने इस कार्यक्रम में आये हुए सभी भाई बहनों से भारत की स्वर्णिम दैवी संस्कृति को पुन: स्थापित करने के लिए प्रतिज्ञा कराई।
हम सभी आत्माएं एक परमपिता परमात्मा की संतान हैं और यह विश्व हमारा परिवार है। विश्व एक परिवार है ऐसा समझकर हर व्यक्ति के साथ बंधुत्व भाव भाईचारे की भावना से व्यवहार करेंगे।  सर्व धर्मो का भावनात्मक एकता रखते हुए सम्मान करेंगे। प्रकृति व पर्यावरण का पूर्ण रूप से सम्मान करेंगे  देश में शांति बनाए रखने के लिए 15 मिनट सुबह व शाम ध्यान व प्रार्थना करेंगे।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा बहन ने किया।

 


अन्य पोस्ट