दुर्ग

अक्ती तिहार पर कृषकों को दिया संदेश, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने गौ आधारित खेती पर बल
06-May-2022 3:00 PM
अक्ती तिहार पर कृषकों को दिया संदेश, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने गौ आधारित खेती पर बल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई।
कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग परिसर में अक्ति तिहार व माटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार साहू, सभापति, कृषि स्थाई समिति, जनपद पंचायत, पाटन, मोहन साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत पाहंदा (अ), उपसरपंच सुरेन्द्र साहू व देव निषाद छग मतस्य बोर्ड के सदस्य सहित दुर्ग जिले के लगभग 200 कृषक व कृषक महिलाओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माटी पूजन एवं बीज बुवाई कर जुताई कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अक्ती तिहार पर कृषकों को संदेश का आनलाइन प्रदर्शन कर दिखाया गया। मुख्यमंत्री कृषकों को अक्ति तिहार के महत्व का बताते हुए उन्नत बीज का उपयोग करने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने  एवं गौ आधारित  खेती को अपनाने पर विशेष बल दिये। इस कार्यक्रम में मंचाशीन अतिथियों द्वारा गोठान समूहों एवं कृषकों को धान, चारा, सब्जी, फल, फूल, छायादार वृृक्ष आदि के बीज एवं पौधों का वितरण किया गया। जैविक  खादों के गुणवत्ता में वृद्धि हेतु प्रभावी सूक्ष्म जीवों को गोठान महिला स्वसहायता समूहों के सदस्यों को जीवंत प्रदर्शन कर वितरण किया गया। साथ ही बीजों के अंकुरण परीक्षण, खाद गुणवत्ता में सुधार, गौ आधारित खेती, बीज संवर्धन, अकरस जुताई का महत्व, विभिन्न फसलों के उन्नतशील किस्मों की विशेषतायें आदि कृषि संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.  विजय जैन ने जिले के जैविक खेती को बढावा देने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग के प्रयास को बताते हुए मृदा स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु विभिन्न तकनीकों का विस्तृत विवरण दिया।  मोहन साहू, सरपंच ने रासायनिक खेती से मिट्टी को हो रही नुकसान के बारे में बताते हुए आने वाली पीढी को स्वस्थ मृदा  देने हेतु जैविक  खेती अपनाने  के लिये संकल्प लेने हेतु आहवान किया। कृषि सभापति दिनेश साहू ने अक्ति तिहार के महत्व को बताते हुए खेती के उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा, के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित, कृषि महाविद्यालय एवं अनु. केन्द्र, मर्रा के वैज्ञानिकगण, कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग के विषय वस्तु विशेषज्ञ  ईश्वरी कुमार, ललिता रामटेके, नीतु स्वर्णकार, डॉ. कमल नारायण, इं. विनय कुमार नायक, डॉ. प्रफुल्ल बी. रहंगडाले किशोर कुुमार सिंह एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सोनल शर्मा उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट