दुर्ग

भगवान परशुराम की शोभायात्रा 7 को
06-May-2022 2:39 PM
भगवान परशुराम की शोभायात्रा 7 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम  के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री गौड़ ब्राम्हण समाज और सर्व ब्राम्हण समाज के संयुक्त बैनरतले 7 मई को दुर्ग शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे श्री अग्रसेन भवन स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर शिवनाथ नदी रोड स्थित श्री परशुराम भवन पहुंचकर समाप्त होगी। इस बीच शोभायात्रा हरनाबांधा चौक, पोलसायपारा, इंदिरा मार्केट, मोती का पलेक्स, गांधी चौक, शनिचरी बाजार, सत्तीचौरा, गंजपारा के मार्गों से होकर गुजरेगी।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुसज्जित रथ एवं अन्य झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। वहीं डीजे व धुमाल के धुन में भगवान परशुराम के संदेश गुंजेंगे। वर्षों बाद दुर्ग शहर में निकल रहे शोभायात्रा को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज में उत्साह का माहौल है, जिसके चलते ब्रा हण समाज के अलावा दीगर समाज व संगठनों द्वारा पूरे रास्तेभर शोभायात्रा की जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई है।
शोभायात्रा में दुर्ग-भिलाई के अलावा प्रदेशभर से करीब 2 हजार की सं या में सर्व ब्रा हण समाज के पुरुष, महिलाएं एवं युवा वर्ग जुटेगा।
यह बातें श्री गौड़ ब्रा हण समाज दुर्ग के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कही।

इस दौरान श्री गौड़ ब्रा हण समाज के संरक्षक लखनलाल शर्मा, रामफल शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, सचिव अजय शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम शर्मा, आंध्र ब्रा हण समाज अध्यक्ष भानू राव, युवा सदस्य बंटी शर्मा मौजूद थे।
मीडिया से चर्चा में श्री गौड़ ब्रा हण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्री गौड़ ब्रा हण समाज सेवाभावी समाज है। समाज ने पिछले दो सालों में कोरोनाकाल की विकट स्थिति देखी और कोरोना पीडि़तो व लाकडाउन में प्रभावितों को मदद पहुंचाने में जुटा रहा। वर्तमान में भी श्री गौंड़ ब्रा हण समाज द्वारा श्री कृष्ण धर्मशाला गंजपारा में कोरोना टीकाकरण केन्द्र का संचालन कर रहा है। कोरोना के लहर के दौरान श्री गौड़ ब्राम्हण समाज ने भगवान परशुराम से आपदा पर विराम लगाने की प्रार्थना की थी और संकल्प लिया था कि स्थिति सामान्य होने के बाद भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद परशुराम भवन शिवनाथ नदी रोड दुर्ग में महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।


अन्य पोस्ट