दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मई। न्यू आमापारा निवासी मनोज परमार एवं चेतना परमार ने आज अपने देहदान की घोषणा कर अपने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, मुकेश राठी, उज्जवल पींचा को सौंपी समाज सेवी सुमन ठाकुर व उनके पुत्र कुणाल ठाकुर वसीयत के साक्षी बने।
बेदी सत्संग सभा से जुड़े परमार दम्पति ने कहा कुछ समय पहले बेदी सतसंग की प्रमुख विमल सोनी के देहदान से उन्हें देहदान की प्रेरणा मिली। अत: विमल सोनी को श्रद्धांजलि देने मनोज परमार व चेतना परमार बेदी सत्संग विमल आदर्श नगर निवास में जा कर अपने देहदान की घोषणा की।
मनोज परमार ने कहा उनका परिवार हर सप्ताह बेदी सतसंग में आता है व सत्संग तथा सेवा करता है यही आ कर उन्हें देहदान करने की प्रेरणा मिली। आज उन्होंने अपनी पत्नी सहित देहदान की घोषणा कर समाज के प्रति अपना दायित्व पूर्ण किया, यदि हमारे जाने के बाद हमारा शरीर समाज के कार्य आए तो हमारा जीवन सार्थक होगा
नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन ने कहा हमरी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन लोगों को देहदान व नेत्रदान हेतु जागरक कर रही है, अब इसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं व धीरे धीरे लोगो की भ्रांतियां काम होने लगी है, अब लोग नेत्रदान रक्तदान, देहदान हेतु स्वस्फूर्त आने लगे हैं एवं अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन, पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,दीपक बंसल,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, आदि ने स्वागत किया।