दुर्ग

आयुक्त ने पानी खुलने के समय लो प्रेशर एरिया का किया विजिट
05-May-2022 5:34 PM
आयुक्त ने पानी खुलने के समय लो प्रेशर एरिया का किया विजिट

दुर्ग, 5 मई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त हरेश मंडावी ने प्रात: 6 बजे पेयजल व्यवस्था देख रहे कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,सहायक अभियंता आर के जैन,उपअभियंता राजेन्द्र धबाले एवं निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर के साथ आकस्मिक. रूप से वार्ड क्रमांक 4 में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे एवं वहाँ के जनप्रतिनिधि व स्थानीय वार्ड वासियो के साथ घर-घर जाकर पेयजल व्यवस्था कैसे चल रही है रूबरू हुए।

उनसे पेयजल व्यवस्था के संबंध में बातचीत की, उन्होंने गली नंबर 2,3,4 एवं 5 सहित मुक्तिधाम गली में जाकर रहने वाले परिवारों के घर में जो पानी आ रहा था, उसका प्रेशर चेक किया एवं प्रेशर सभी घरों में पर्याप्त पाया गया है एवं वार्डवासियों ने कहा कि पानी वर्तमान में दोनों टाइम पर्याप्त पानी मिल रहा है। 

निगमायुक्त हरेश मंडावी ने वार्डवासियों से कहा कि भविष्य में पानी की किल्लत वार्ड में नही होने देंगे उन्होंने अधिकारियों को भी मौके पर निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।वार्डवासियों ने विगत दिनों में आयी पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
 


अन्य पोस्ट