दुर्ग

ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का 25वां वर्ष
05-May-2022 5:29 PM
ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का 25वां वर्ष

दुर्ग, 5 मई।  जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पर 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कोचिंग कैम्प 6 मई 2022 से शुरू किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 6 बजे का 9 बजे तक और शाम 3.30 बजे से 6.00 बजे तक रहेगा। खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 बजे से 10.00 बजे तक स्टेडियम ऑफिस में किया जा रहा है।  

दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विगत 25 वर्षों से पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में  ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कोचिंग कैम्प करते आ रही है। इस वर्ष भी कोचिंग कैम्प में खिलाडियों को विभिन्न चरण में कोचिंग दिया जायगा, जैसे फन-मनोरंजन, परफॉर्म-खेलना, और एक्सेल-श्रेष्ठ होना। कैम्प में खिलाडियों के फिजिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।  साथ ही क्रिकेट खेल बैटिंग, बोलिंग, कीपिंग और फील्डिंग की बारीकियाँ भी सिखाई जायेंगी। कैम्प के आखरी चरण में खिलाडियों को मैच प्रैक्टिस कराया जायेगा। 

कोचिंग अनुभवी, बीसीसीआई से प्रशिक्षित एवं पूर्व नेशनल व यूनिवर्सिटी खिलाडिय़ों, संजीव श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह भोगल, आशीष सूर्यवंशी, अजय विलियम, इंदर कौर, कौशल वर्मा, सुशिल मिश्रा, कोंडल राव, राकेश साहू द्वारा कोचिंग दिया जायेगा। 
 


अन्य पोस्ट