दुर्ग
सोमनी डाकघर का अपग्रेडेशन
04-May-2022 9:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 मई। दुर्ग डाक संभाग के अंर्तगत राजनांदगांव जिले के शाखा डाकघर सोमनी का अपग्रेडेशन उपडाकघर में हुआ। इस अवसर पर छग के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय, छग डाक परिमंडल के पोस्टमास्टर जनरल रामचन्द जायभाये जएवं दुर्ग संभाग के प्रवर अधीक्षक हरीश महावर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपडाकघर बनने के बाद सोमनी के ग्रामीणों को सम्पूर्ण डाक सेवाएं के साथ-साथ आधार सेवाओ के लाभ मिले जाने पर प्रसन्नता जाहिर की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे