दुर्ग
रुपए लौटाने को लेकर विवाद चचेरे भाई पर शराब की बोतल फोड़ की मारपीट
04-May-2022 9:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 4 मई। नंदिनी थानांतर्गत मलपुरीखुर्द में कल रात उधारी रूपये लौटाने की बात पर चचेरे भाई ने जमकर मारपीट करते हुए शराब की बोतल फोड़ भाई पर वार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरीश बंजारे (27 वर्ष) से उसके बड़े पिताजी का लडक़ा वीरेंद्र बंजारे सुबह 4 हजार उधारी मांगने पहुँचा और शाम को वापस करने का वायदा कर चला गया। कल रात 10 बजे ग्राम पंचायत के पास वीरेंद्र मिला तो हरीश ने रूपये मांगे तो वीरेंद्र ने गाली गलौच कर जान से मारने धमकी देते हुए उसका टी शर्ट फाड़ दिया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने जेब में रखे देशी शराब पौवा की शीशी फोड़ हरीश के सिर और हाथ में मार दिया।
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र बंजारे के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे