दुर्ग

कपसदा में मनाया जनपद स्तरीय माटी पूजन दिवस
04-May-2022 7:43 PM
कपसदा में मनाया जनपद स्तरीय माटी पूजन दिवस

दुर्ग, 4 मई।  अक्षय तृतीया (अक्तीे) के दिन को पूरे प्रदेशभर में माटी त्योहार के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में जनपद स्तरीय माटी पूजन दिवस का आयोजन जनपद पंचायत धमधा के कपसदा गौठान में किया गया। इस कार्यक्रम में माटी रक्षा हेतु सभी ग्रामवासियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभापति हेमा साहू एवं समूह की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 
इस अवसर पर गौठान प्रबंधन समिति व अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे।
 


अन्य पोस्ट