दुर्ग
सडऩे लगा था शव, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 मई। ढांचा भवन क्षेत्र में कल युवक दरवाजा खटखटाता रहा, पर पिता ने दरवाजा नहीं खोला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पिता मृत हालत में मिला।
जामुल पुलिस ने बताया कि मकान के अंदर अधेड़ का तीन दिन पुराना शव मिला है। शव के पास नारियल पानी, पानी की बोतल, चाकू व मोबाइल रखा है। मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ढांचा भवन ईडब्ल्यूएस 1516 निवासी इंदीवर त्रिपाठी (52 वर्ष) की लाश उसके मकान में पाई गई। इंदीवर अपने मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते थे। कल शाम उसका 18 वर्षीय बेटा अविरल अपने पिता से मिलने पहुंचा था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी।
अविरल ने दरवाजा तोड़ अंदर घुसा तो पिता मृत पड़े थे। पिता का शव देख वह घबरा गया क्योंकि शव सडऩे लगा था। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। अविरल ने जामुल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट बाद मौत की वजह का खुलासा होगा।