दुर्ग
4 जुआरी पकडा़ए
03-May-2022 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 3 मई। न्यू बसंत टॉकीज के पास ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरियों को छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजाराम पेन्टर की दुकान के पास प्रगति नगर कैम्प-1 में आम जगह पर कुछ लोग ताश से रूपये के हार जीत का दांव लगा रहे हैं। मौके पर पहुंच घेराबंदी कर जुआ खेल रहे भूषण गेडाम (31 वर्ष) , अजीत गोस्वामी (25 वर्ष), परमेश गेडाम (21 वर्ष) तीनों निवासी प्रगति नगर, मनोज साव (22 वर्ष) निवासी लाल बहादुर आटा चक्की मुन्ना होटल के पास को पकड़ थाना लाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे