दुर्ग

सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर- नगदी पार
03-May-2022 3:24 PM
सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर- नगदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 मई।
टाउनशिप के सेक्टर-7 क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर नगदी, चांदी के सिक्के और गहने लेकर निकल भागा है। चोरी की पड़ोसी से सूचना मिलते ही रिटायर्ड बीएसपी कर्मी बेंगलुरु लौटा और रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक सडक़ 12, क्वाटर नं. 14 ए सेक्टर-7 निवासी नारायण मूर्ति (65 वर्ष) 22 अप्रैल को पारिवारिक कार्य से बेंगलुरु गए। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर ताला तोड़ भीतर घुसा और चोरी कर निकल गया। सुबह पड़ोसी ने ताला टूटा देख नारायण मूर्ति को सूचना दी।  भिलाई लौट मूर्ति ने पाया कि चोर बेडरूम के अंदर का ताला तोडक़र बेडरुम में घुसा और आलमारी को तोडक़र नगदी रकम 5 हजार, चांदी के 10 सिक्के, स्वर्ण आभूषण और पुरानी इस्तेमाली एवं अन्य जरुरी कागजात ले गया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।


अन्य पोस्ट