दुर्ग

मारपीट व जान से मारने की धमकी
03-May-2022 2:53 PM
मारपीट व जान से मारने की धमकी

दुर्ग, 3 मई। अपने मामा के घर आए प्रार्थी के साथ पुराने रकम के लेनदेन को लेकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विनय जैन आम्रपाली वार्ड क्रमांक 53 पचपेड़ी नाका रायपुर निवासी है।  1 मई को वह अपनी पत्नी प्रतिभा जैन के साथ ऋषभ कॉलोनी दुर्ग में शादी कार्यक्रम में आया हुआ था। उसी समय महावीर कॉलोनी निवासी कमलेश बैद द्वारा पुराने पैसे के लेनदेन की बात को लेकर प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई।

इससे प्रार्थी चिल्लाते हुए मामा के घर के अंदर जा घुसा तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर के भीतर घुस गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब प्रार्थी की मां बीच-बचाव करने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। घर के भीतर प्रार्थी के मामा किशोर कुमार कोठारी, ईशान अग्रवाल एवं अन्य लोग बीच-बचाव करने आए तो आरोपी उन्हें भी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
 


अन्य पोस्ट