दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 मई। दुर्ग तहसील सतनामी समाज द्वारा ग्राम पंचायत खोपली में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी आर देशलहरा अध्यक्ष गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई व चंद्रशेखर बंजारे अध्यक्ष सतनामी आश्रम दुर्ग रहे कार्यक्रम में अध्यक्षता संतोष कौशिक एवं टी आर कोसरिया वरिष्ठ नागरिक मंडल रिसाली ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में दिलीप कुर्रे, मोतीलाल मारकंडे, शांति लाल मिर्ची, शुभ संदेश देश लहरे, बाबूदास देश लहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी के शैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सतनामी समाज को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की शिक्षा शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे हम हर लड़ाई को आसानी से लड़ सकते हैं। इसलिए समाज के समस्त माता बहनों से अनुरोध करता हूं, कि वह अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित बनाएं आज जितने लोग मंच पर बैठे हैं। वह कहीं ना कहीं शिक्षित पढ़े लिखे हैं, तभी मंच पर बैठ पा रहे हैं, इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना आवश्यक है। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने भी अपना विचार रखा स्वागत भाषण देते हुए दिनेश देशलहरे ने समाज को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने व जिला स्तरीय सतनामी समाज का गठन करने पर जोर दिया। मंच संचालन ऋषि टंडन ने किया।
इस अवसर पर सतनामी समाज के चंद्रशेखर कौशिक बोरी, सुशील बंजारे बोरी जुगल जोशी जंजगिरी, बालाराम कोसरे, राजाराम गहवार, भक्तु राम गायकवाड, उत्तरा सोनवानी, मंसाराम कुर्रे, पाटन तहसील से, गोवर्धन बारले सरपंच, नीलम मारकंडे, ऋषि महिपाल, यशवंत मांडले,लेख राम कोठारी आदि उप