दुर्ग

समाज में रहकर मानव कल्याण की बात सोचना है तभी संगठन में बल आएगा-ताम्रध्वज
01-May-2022 4:34 PM
समाज में रहकर मानव कल्याण की बात सोचना है तभी संगठन में बल आएगा-ताम्रध्वज

स्वच्छ समाज बनाने के लिए स्वयं में परिवर्तन करना है-रमशीला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 1 मई। 
तहसील साहू संघ धमधा1006 वीं वार्षिक कर्मा जयंती महोत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम ग्रीष्म काल की तपती गर्मी में ग्राम पंचायत डंगनिया के सिरना भाठा के नव निर्मित साहू समाज के प्रांगण में आयोजित था।
युवाओं ने बाइक रैली निकाली, वहीं दूसरी ओर कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जगह-जगह पानी के साथ भोजन व्यवस्था भी रहा है। कार्यक्रम में संगीत का भी आयोजन रहा है, अहिवारा के धरोहर सांस्कृतिक मंच द्वारा जन समुदाय का मन एकाग्रता बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री ने समाज को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि समाज में रहकर मानव जाति का कल्याण की बात सोचना है तभी संगठन में बल आयेगा। विवाद नहीं संवाद करना है। तहसील धमधा के साहू समाज के अध्यक्ष श्याम लाल साहू के सेवा भाव से ओत-प्रोत होकर मंत्रीजी ने 25 लाख देने की बात कही है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज मैं इतनी भीड़ के बीच में मंच तक आया हूं तो केवल साहू समाज के हर एक लोगों की वजह से मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह से सहयोग करने वाले समाज के लिए मुझे भी आगे होकर सहयोग करना है तभी आप लोग का दिया गया ऋण चुका पाऊंगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू  ने कहा कि समाज में कुरीतियों को खत्म करना है ही समाज की निशानी होती है इसलिए स्वच्छ समाज बनाने के लिए स्वयं को परिवर्तन करना है।
पूर्व अध्यक्ष हस्तकला बोर्ड दीपक ताराचंद साहू  ने अपने पिता ताराचंद  के अद्भुत सेवा भाव से उत्साहित आज समाज कहां से कहां पहुंच गया मुझे गर्व है, अपने पिताजी के सेवा सदन से मैं स्वयं चाहूंगा मुझे समाज में रहकर निशुल्क भाव से समाज के लिये सेवा करूं।
 


अन्य पोस्ट