दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई। केशव बंटी हरमुख को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अपनी प्रतिनिधि नियुक्ति किया। बता दें कि केशव बंटी हरमुख पूर्व में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति रह चुके है। इसके साथ ही साथ कांग्रेस के लिए सक्रिय रुप से अपनी भागीदारी निभाते हुए कार्य कर रहे है।
सर्किट हाउस में गृहमंत्री साहू ने केशव बंटी हरमुख को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, जानकी रमैया, पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिध डा. पिलेश्वर साहू, जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर मिश्रा, हरेंद्र देव धृतलहरे, रुपेश देशमुख, टिकेश्वरी देशमुख, प्रदीप चंद्राकर ने बधाई दी।