दुर्ग
दुर्ग, 1 मई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक एवं चौकी प्रभारी का स्थानांतरण किया है। वहीं भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी सेवानिवृत्त होने पर भिलाई नगर अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार डीएसपी क्राइम को सौंपा है। डॉ. अभिषेक पल्लव ने आज एक आदेश के तहत नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र कुमार यादव को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) भानूप्रतापपुर स्थानांतरित किया है।
जितेंद्र कुमार यादव के स्थानांतरण किए जाने के बाद दुर्ग अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा को सौंपा गया है।
भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी के सेवानिवृत्त होने पर भिलाई नगर अनु विभाग का अतिरिक्त प्रभार डीएसपी क्राइम नसर उल्ला सिद्दीकी को सौंपा गया है। इसी तरह जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव का स्थानांतरण रायगढ़ किया गया है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक मुकेश सोरी जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी होंगे। अंजोरा चौकी प्रभारी निरीक्षक झुमुक लाल शांडिल्य का स्थानांतरण जिला कबीरधाम किया गया है। उनकी जगह पर एसआई सुधांशु बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।