दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई। शिविर में मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय एवं सह वक्ता यशवंत जैन ने संबोधन एवं प्रशिक्षण दिया, जिसमें प्रत्येक विस्तारक को संगठन के कार्य संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। सरोज पांडे ने कहा कि आगमी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना एवं बूथ प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया एवं अपने अनुभव साझा किए एवम विस्तारक प्रत्येक संगठन के कार्य को शक्ति कार्यक्रम में केंद्र में जा कर बूथ को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा, प्रदेशमंत्री ऊषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर ने किया। मंच संचालन संतोष सोनी और समापन दिनेश देवांगन ने किया। सभी विस्तारक कार्यक्रम में मुख्य रूप से जागेश्वर साहू, शिव चन्द्राकर, कांतिलाल जैन, महामंत्री ललित चन्द्राकर , नटवर ताम्रकार, ड़ोमार वर्मा, अजय वर्मा, संतोष सोनी, बसंत चन्द्राकर, कांतिलाल जैन, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, विनोद अरोरा, केएस चौहान, राजा महोबिया, नीरज पांडेय, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, सतीश समर्थ लंकेश बघेल शेखर चंद्राकर नितेश साहू तेखन सिन्हा गौरव शर्मा लता पांडेय अल्का बगमार, एवम अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।