दुर्ग

मंदिर से एक्टिवा की चोरी
01-May-2022 3:01 PM
मंदिर से एक्टिवा की चोरी

दुर्ग, 1 मई ।  मंदिर के सामने एक्टिवा को खड़ी कर अंदर पूजा व दर्शन करने गई महिला की एक्टिवा अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक मालवीय नगर एकता परिसर निवासी सविता गुप्ता 21 अप्रैल की रात लगभग 8.30 बजे साईं मंदिर कसारीडीह में दर्शन करने के लिए आई हुई थी। उसने अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 ए ई  2754 को मंदिर के बाहर खड़ी कर दी और वह पूजा करने साईं मंदिर के भीतर चली गई। दर्शन करके वापस निकली तो देखी कि उसकी एक्टिवा गायब थी।
चोरी के वाहन की कीमत लगभग 20000 रुपए आंकी गई है।


अन्य पोस्ट