दुर्ग
जल जीवन मिशन मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक
30-Apr-2022 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 अप्रैल। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धनंजय देवांगन, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, टोपेश्वर वर्मा, मिशन संचालक जल जीवन मिशन अतिरिकत मिशन संचालक एवं प्रमुख अभियंता, द्वारा दुर्ग संभाग के समस्त कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं से जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी ली। जल जीवन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने में हो रही कठिनाईयों का त्वरित निराकरण कर वर्ष 2022-23 हेतु पूर्ण करने हेतु सभी कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को निर्देश दिये गये। बैठक में रेट्रोफिटिंग के कार्यो को सितंबर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे