दुर्ग

जिला कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया जोर
30-Apr-2022 3:03 PM
जिला कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अप्रैल । 
जिला कांग्रेस दुर्ग द्वारा सदस्यता अभियान पर समीक्षा बैठक राजीव भवन दुर्ग में आयोजित किया गया। समीक्षा बैठक में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सोसायटी के अध्यक्ष दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल व नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में संपन्न सदस्यता अभियान में सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने भी अपने अपने ब्लॉक की सदस्यता बुक शुल्क के साथ जमा किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर ने भी सदस्यता बुक जमा की वर्तमान स्थिति में 5000 सदस्य मैनुअल और 8559 डिजिटल सदस्य दुर्ग जिला के अंतर्गत सदस्य बनाए।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के लिए हमें वार्ड में प्रत्येक वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए साथ ही छग प्रदेश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए जयादा से ज्यादा तादाद में सदस्य बनाया जावें।

समीक्षा बैठक मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार साहू,  अजय मिश्रा राजकुमार पाली महीप सिंह भुवाल अब्दुल गनी, प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर मोहित वलदे महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर जगमोहन ढीमर, छाया चौधरी, लीना दुबे, आनंद कपूर ताम्रकार, रामरतन जलतारे, आर एन सेनापति, अशोक मेहरा ज्ञानचंद पाटनी केशव सिन्हा निरुपमा जस्सल, बृजमोहन तिवारी, भास्कर कुंडले, विमल यादव, रतन निषाद उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट