दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अप्रैल। धान संग्रहण केंद्र बासीन में समितियों द्वारा उपार्जित धान के भंडारण से 7 बोरा धन की चोरी हो गई। प्रार्थी कुलेश्वर प्रसाद चंद्राकर की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने धारा 379, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बासीन स्थित धान संग्रहण केंद्र में धान भंडारण किया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी सर्विसेस राजनांदगांव को सुरक्षा की जि मेदारी दी गई हुई है।
सिक्योरिटी कंपनी द्वारा रात्रि कालीन के लिए पांच चौकीदार गिरधर साहू, लक्ष्मी नारायण, परमानंद यादव, रामायण वर्मा, रविंद्र कुमार वैष्णव की ड्यूटी लगी हुई थी।28 अप्रैल की रात को यह पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर थे। रात में ही फड़ से धान की चोरी हुई परंतु इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों द्वारा समिति के पदाधिकारियों को नहीं दी।
जब दूसरे दिन सुबह चौकीदार जीवनलाल वर्मा ने इसकी सूचना प्रभारी धान संग्रहण केंद्र बासीन को दी। जानकारी मिलने पर बासीन फड़ के हमाल लिखम निषाद एवं पिंकेश पटेल से समिति के पदाधिकारियों ने पूछताछ की तो उन्होंने धान स्वयं के ऑटो रिक्शा क्रमांक सीजी 07 टी 3618 में भरकर चोरी करना स्वीकारा। चोरी गए धान की कीमत 7000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।