दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अप्रैल । नगर पालिक द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर में शीतला मंदिर के पास से रैली का आयोजन किया गया विदित हो कि विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर डे - एन यू एल एम की टीम द्वारा वार्ड की महिला समूहों के साथ मिलकर रैली निकाली गई रैली में वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर के सहयोग व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पाणिग्रही की सहभागिता रही।
महिला समूहों द्वारा वार्ड 17 शांति नगर में निकाली गई रैली में लक्ष्मी स्व सहायता समूह व आराधना महिला स्व सहायता समूह की सभी महिलाएं शामिल हुई। रैली के माध्यम से महिलाओं ने सडक़ों पर खुली जगहों में खाने पीने के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी, डिस्पोजल फैलाया जाता है उसे लेकर जागरूक किया।
लोगों में स्वच्छता के प्रति संदेश देना इन का मुख्य उद्देश्य था। उक्त रैली में वार्ड के विभिन्न गलियों में तथा घर-घर व दुकान में संपर्क व भ्रमण किया गया जहां लोगों से रैली के माध्यम से अपील की गई की आम जनमानस शादी ब्याह सहित रोजमर्रा के उपयोग आने वाले दिनचर्या में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें। वही बाजार एवं खुली जगहों पर इन्हें फेंकने से बचें, बाजार में खरीददारी करते समय कैरी बैग का उपयोग ना करें एवं घरों से ही थैला लेकर जाएं और आदत डालें कि एक थैला हमेशा घर से बाहर निकलते समय अपने साथ रखें, जिससे मार्केट में या अन्य कहीं जगह पर कुछ भी सामान खरीदते समय उसी थैले का उपयोग कर सके और कैरी बैग से बच सकें। जनसमूह को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में देने की भी अपील की गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन एन यू एल एम के वार्ड प्रभारी सामुदायिक संगठक रूपा बिजौरा द्वारा किया गया।