दुर्ग
उधारी रकम मांगने पर प्रार्थी के साथ मारपीट
28-Apr-2022 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 अप्रैल। अपने साथी द्वारा दी गई उधारी की रकम लेने के लिए गए प्रार्थी के साथ आरोपी ने मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया।
पुलिस के मुताबिक केलाबाड़ी मजार के पीछे रहने वाले प्रार्थी मोहम्मद अरबाज खान वाहन मैकेनिक का काम करता है। 25 अप्रैल को रात में वह अपने साथी दद्दू की उधारी की रकम लेने के लिए देवा बांधे के साथी गौतम के पास गया हुआ था। उसी समय आरोपी देवा बांधे ने कहा कि तुम किस बात का पैसा मांग रहे हो कहकर विवाद करने लगा।
इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर धारदार वस्तु से प्रार्थी के ऊपर वार कर दिया। जिससे प्रार्थी के कान, हाथ में चोटे आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे