दुर्ग

महेंद्र ऋषि का रेगाखार में प्रवेश, अनुयायी जुटे
27-Apr-2022 4:44 PM
महेंद्र ऋषि का रेगाखार में प्रवेश, अनुयायी जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल।
श्रमण संघ के युवाचार्य परम पूज्य महेंद्र ऋषि का आज छत्तीसगढ़ की  पुण्य भूमि में रेगाखार में छत्तीसगढ़ प्रवेश हुआ। युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी एवं हितेंद्र ऋषि जी पुना चिंचवड़ का चातुर्मास संपन्न कर छत्तीसगढ़ पधारे हैं, चंद्रपुर बालाघाट के रास्ते से उग्र विहार करते हुए दुर्ग चातुर्मास करने आ रहे हैं।

गुरु भगवंत तो की अगवानी करने श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल के सदस्यों के अलावा कवर्धा, बीजा सहसपुर लोहारा के श्रमण संघ परिवार के सदस्य बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। श्रमण संघ दुर्ग की विगत 12 वर्ष से लगातार दुर्ग चातुर्मास करने विनती की जा रही थी जो इस वर्ष जुलाई माह में पूरी  होने जा रही है। 2 तारीख को कवर्धा प्रवेश होगा अक्षय तृतीया पर यूवाचार्य महेंद्र ऋषि के सानिध्य में  सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 जैन भवन में प्रात: 6 से 7 बजे तक प्रार्थना 9 बजे प्रवचन के उससे पश्चात बच्चों की धार्मिक कक्षाएं दोपहर 2.30 से 3.30 महिलाओं की धार्मिक क्लास एवं रात्रि में धार्मिक जिज्ञासा का समाधान गुरुदेव श्री प्रदान करेंगे कवर्धा के पश्चात साधु भगवन छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्र  का विचरण करते हुए रायपुर पधारेंगे यह विचरण काल लगभग दो माह से अधिक का होगा।

9 जुलाई को होगा चातुर्मास मंगल प्रवेश दुर्ग में छत्तीसगढ़ से विभिन्न क्षेत्रों का विचरण करने के 9 जुलाई को युवाचार्य भगवन एवं साध्वी सन्मति श्री जी का दुर्ग प्रवेश होगा और दोनों साधु साध्वी समुदाय दुर्ग चातुर्मास करेंगे।
गुरुदेव भगवंत का छत्तीसगढ क्षेत्र में प्रवेश कराने रेगाखार में टीकम छाजेड़ गोलू बाफना प्रशांत नाहर सुनील करनावट आलोक श्रीश्रीमाल अमित बाघमार अनिकेत संचेती सिद्धेश पारख गौतम श्रीश्री माल पीयूष पारख, किरण नाहटा, हर्ष रतन बोहरा, सुशील पारख नितिन संचेती, विक्रम पारख अतुल चौरडिय़ा सोनू बाफना आनंद पारख थे।


अन्य पोस्ट