दुर्ग

पति, सास और बहू के बीच मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी
27-Apr-2022 4:36 PM
पति, सास और बहू के बीच मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 अप्रैल।
एक निजी विद्यालय में शिक्षिका ने घरेलु विवाद के चलते जहां पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है, वहीं सास भी सुपेला थाना पहुंची और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है।
इस मामले में पुलिस ने सुखवंतीन देवांगन (60 वर्ष) की शिकायत पर शकुंतला (39 वर्ष) के खिलाफ 294, 323, 506 तथा शकुंतला की रिपोर्ट पर हरिशंकर और सुखवंतीन के खिलाफ 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार शकुंतला ड्यूटी कर 2 बजे घर पर पहुँची और पति हरिशंकर को खाने का तेल नहीं है, बोलने पर उसने कहा अपने बाप के यहां से ले आ। उसी समय सास सुखवंतीन बाई भी बेटे का पक्ष लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध पर पति हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तो सास भी साथ देने लगी।

मारपीट करने से शकुंतला के सिर, पीठ, सीना, कमर में चोट आई है। दोनों हाथ में दर्द होने लगा। बेटी आरू छुड़वाने आयी तो उससे भी मारपीट की, जबकि सुखवंतीन ने पुलिस को बताया कि बहू शकुंतला ढाई बजे उसके रूम में आयी और लाईट क्यों जलाई, कह कर मारपीट करना चालू कर दिया। बेटा हरिशंकर ने रोका तो बहू उससे जा भिड़ी। पड़ोसी राधा सोनी ने बहू को समझाया कि सास से मारपीट न करें। हरिशंकर और सुखवंतीन को भी चोट आई है।
छुईखदान में मनाया विश्व मलेरिया दिवस


अन्य पोस्ट