दुर्ग

खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले में होगी 28 जून से 2 जुलाई तक सुनवाई
27-Apr-2022 3:56 PM
खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले में होगी 28 जून से 2 जुलाई तक सुनवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल। 
जिले के बहुचर्चित खुड़मुडा हत्याकांड में मंगलवार को साक्षी हेमलता उर्फ लता सोनकर का बयान होना था परंतु उसके कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर आज सुनवाई नहीं हो पाई। इस बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक दो साक्षी की गवाही जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में हो चुकी है। अब इस मामले में साक्षियों का बयान 28 जून से पुन प्रारंभ होगा।

खुड़मुड़ा हत्याकांड में मंगलवार को लता सोनकर का बयान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव की कोर्ट में होना था परंतु वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। इससे पूर्व कोर्ट में सरकारी गवाह बने आरोपित योगेश उर्फ महाकाल तथा 11 वर्षीय बालक दुर्गेश सोनकर का बयान दर्ज हो चुका है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव के स्थानांतरण होने एवं नए डीजे संजय जायसवाल के पद ग्रहण करने के बाद अब आगे की सुनवाई होगी। लोक अभियोजक बालमुकुंद चंद्राकर ने बताया कि इस प्रकरण में अब  28, 29, &0 जून एवं 1 व 2 जुलाई को साक्षियों की गवाही होगी। श्री चंद्राकर ने बताया कि किस तारीख को किस साक्षी की गवाही होगी यह नए जज के आने पर तय किया जाएगा लेकिन इसके लिए तारीख तय कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर 2020 को खुड़मुडा निवासी सोनकर परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

 खुड़मुडा स्थित बाड़ी में बालाराम सोनकर, उसकी पत्नी दुलारी बाई सोनकर, बेटा रोहित सोनकर, बहू कीर्तिन बाई सोनकर की लाश मिली थी। वहीं रोहित सोनकर के बेटे दुर्गेश सोनकर को जान से मारने की नियत से हमला किया गया था। लगभग 3 महीने के बाद पुलिस  इस हत्याकांड को सुलझाने मे सफल हुई थी। इस हत्याकांड में बालाराम सोनकर के बड़े बेटे गंगाराम सोनकर, पड़ोसी महाकाल, उसका दोस्त नरेश और गंगाराम की पत्नी निर्मला बाई के प्रेमी रोहित मौसा को गिर तार किया गया था।
इस प्रकरण में बचाव पक्ष की ओर से राजकुमार तिवाारी, शकील अहमद सिद्धिकी, सुधीर पांडे एवं आशीष सूर्यवंशी पैरवी कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट