दुर्ग

रास्ता रोक तीन बाईक सवारों ने लूटा, जुर्म
26-Apr-2022 4:45 PM
रास्ता रोक तीन बाईक सवारों ने लूटा, जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 अप्रैल।
नेहरू नगर में दो माह पूर्व रास्ता रोक मोबाइल छीनने वाले अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर सुपेला पुलिस ने विवेचना आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश चंद पुत्र दीपचंद (42 वर्ष) निवासी 20 बी मोतीलाल नेहरू नगर पश्चिम गुरुद्वारा रोड पानी टंकी के पास 6 फरवरी को नेहरू नगर चौराहा के पास जूस की दुकान की तरफ से जूस पीकर पैदल अपने निवास की ओर जा रहा था। लगभग 8 बजे सुराज हस्पिटल गुरुद्वारा के पास पीछे वाले रोड पर अचानक पीछे की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात सवार आए और चालू मोबाइल को झपट कर भाग गए। अंधेरा होने से दिनेश मोटर साइकिल का नंबर नहीं पढ़ पाए। मोबाइल कीमत 15 हजार थी। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट