दुर्ग

यौगिक खेती से किसान अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं- रीटा बहन
25-Apr-2022 3:23 PM
यौगिक खेती से किसान अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं- रीटा बहन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा कृषक सम्मेलन का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बघेरा के आनंद सरोवर स्थित सभागार में 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के अन्तर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका विषय था समृद्ध भारत की शान आत्मनिर्भर किसान।

आयोजन में मुख्य रूप से अरुण वोरा  विधायक दुर्ग व एसके सिंग , डॉ. सोनल दानी, बह्माकुमार देवराज भाई  भ्राता आईके वर्मा  भ्राता जीवन लाल वर्मा  भ्राता रितेश टाँक जी (कृषक) आगंतुक अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने अपने उद्बोधन में बताया वर्तमान समय थोड़े से प्रलोभन के कारण कृषक जो रासायनिक खेती करते हैं।

जिसके कारण स्वयं व अन्य के स्वास्थ्य पर व प्रकृति के वातावरण पर दूषित प्रभाव होता है जिसके फलस्वरूप अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही है ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आज यौगिक खेती के विषय में जानकारी देंगे, यौगिक खेती के द्वारा अनेक कृषक भाई अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

अगर 1 भेज शक्तिशाली है तो कल भी शक्तिशाली होगा कलयुग में इंसान नीड अर्थात आवश्यकता के लिए नहीं बल्कि ग्रीड अर्थात लोभ के लिए कार्य करता है। अगर थोड़ा आध्यात्मिक बने तो राजयोग से उत्पन्न होने वाले श्रेष्ठ संकल्पों के द्वारा धरती की उर्वरा शक्ति व फसल के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं।

भ्राता अरुण वोरा (विधायक दुर्ग व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कारपोरेशन) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया आज बहुत खुशी की बात है, हम उन अन्य नेताओं के बीच में बैठे हैं, जिसके कारण हम व हमारा शरीर गतिमान है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है, जहां 70 से 80 फीसदी हिस्सा कृषि के कार्य में संलग्न है। छत्तीसगढ़ में भी कृषि के कार्य में 70 से 80 फीसदी किसान भाई बहनों का योगदान है। जैविक खेती के साथ-साथ यौगिक खेती की बात जो बहनों ने बताई है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है विचारों के शुद्धि का प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है यह बहुत मूल्यवान बातें हैं जिसके लिए मन को शक्तिशाली बनाना है।

भ्राता एस. के. सिंग (सहायक कृषि संचालक) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया जैविक खेती आज की मांग है आज की जो स्थितियां है उसके निर्माता हम ही हैं रासायनिक खाद के उपयोग से सभी में गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो रही है उसके जिम्मेदार हम भी हैं तो इसे हमें ही ठीक करना है शासन की बहुत सारी योजनाएं जैविक खेती के लिए है उसका लाभ अवश्य ले।

डॉ सोनल दानी ने बताया 2 वर्ष पहले कोविड-19 मुझे कृषि कार्य करने का अवसर मिला मैं नौकरी करती थी मुझे लगता है मैं स्वयं के लिए करती हूं किंतु आज मैं कृषि का कार्य करती हूं तो ऐसा लगता है मैं स्वयं के साथ साथ सैनिकों के उत्थान व लाभ के लिए कार्य करती हूं किसान है तो अन्न है अन्न है तो जीवन है, जीवन सभी का आधार है हम सब को गर्व होना चाहिए कि हम किसान हैं।

इसके अलावा  आई के वर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान, भ्राता जीवन लाल वर्मा जी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ) ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों को यौगिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया ब्रह्माकुमार दाऊ भाई ने किसानों को प्रतिज्ञा कराया। योगी खेती अपनाने के लिए ब्रह्माकुमार युगरत्न भाई ने अपनी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी व ब्रह्माकुमारी संस्था में आने वाली कन्याओं ने छत्तीसगढ़ी गीत अरपा पैरी के धार गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारी रूपाली बहन ने बताया छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा करते हैं, जिसका श्रेय आप सभी अन्न दाताओं को जाता है।


अन्य पोस्ट