दुर्ग

शादी में गए परिवार के सूने मकान का टूटा ताला, जेवर और नगदी चोरी
25-Apr-2022 3:19 PM
शादी में गए परिवार के सूने मकान का टूटा ताला, जेवर और नगदी चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 अप्रैल।
शादी में बेमेतरा गए परिवार के नंदिनी टाउनशिप स्थित सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर ने जेवरात और नगदी समेत 35 हजार रूपये पार कर दिए हैं। रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस ने धारा 380 व 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि कैलाश यादव (36 वर्ष) निवासी क्वाटर 6-ए, सडक़-3 नंदिनी टाउनशिप डिजिटल इंडिया कंपनी में कंम्यूटर आपरेटर है। वह गुरूवार सुबह करीब 10 बजे परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने बेमेतरा गया था। शुक्रवार को उसके परिचित प्रियवर्त ठाकुर ने फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है। बेमेतरा से लूटने पर मकान के सामने का दोनों दरवाजा का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखी आलमारी का लाकर भी टूटा हुआ मिला। आलमारी में रखे आभूषण तथा नगदी रकम नहीं थी।
 


अन्य पोस्ट