दुर्ग

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट दोनों पक्षों ने की शिकायत
24-Apr-2022 2:40 PM
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट दोनों पक्षों ने की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अपै्रल । 
कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर गाली गलौज की बात को लेकर जब प्रार्थी ने आरोपियों से इस संबंध में बात की तो आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की, जिससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक अली गैरेज के पीछे जोगी नगर निवासी सोनू महतो माली का कार्य करता है। 21 अप्रैल की शाम 7 बजे वह अपने मित्र निखिल महतो के साथ अपने टीवीएस एक्सएल वाहन पर सवार होकर अपने चाचा रामेश्वर महतो से मिलने अटल आवास बोरसी गया हुआ था। वहां पर उसे राहुल महतो मिला। इस पर प्रार्थी सोनू महतो ने कहा कि 20 अप्रैल को फोन मैसेज कर गाली गलौज क्यों कर रहा था। यह सुनकर आरोपी ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी की डंडे से पिटाई कर दी। इससे प्रार्थी के हाथ, अंगूठा, आंख के ऊपर, पैर आदि में चोटे आई। पुलिस ने आरोपी राहुल महतो के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

इसी तरह बसंती चौहान निवासी गैलेक्सी अटल आवास बोरसी हनोदा रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि 21 अप्रैल की शाम 7 बजे वह अपने घर के सामने पानी टंकी के पास बैठी थी। पास में उसका बेटा राहुल प्रसाद भी बैठा हुआ था। उसी समय जोगी नगर से सोनू और निखिल आए और राहुल प्रसाद से गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगे। विवाद बढऩे पर आरोपी सोनू और निखिल ने राहुल को जमीन पर पटक दिया और हाथ मुक्का से मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी सोनू व निखिल के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।
 


अन्य पोस्ट