दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अपै्रल । भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुर्ग में बीएएमएस प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि भूरे थी। डॉ. रश्मि भूरे ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा की महत्ता, अनुशासन का पालन करने तथा नियमित अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर मानस रंजन होता, उप प्राचार्य प्रोफेसर श्याम हुमने एवं प्रबंध समिति की ओर से शालिनी चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन डॉ. प्रशांत निषाद ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं आवश्यक निर्देशों के बारे में बताया।
भारती हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अंचल चंद्राकर ने चिकित्सालय एवं उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। बी ए एम एस की पाठ्यक्रम की अवधि अब ड़ेढ़ वर्ष की कर दी गयी है, विद्यार्थियों को नवीन पाठ्यक्रम एवं विषयों की जानकारी विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निहारिका शर्मा एवं डॉ. अंजू चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, उनके पालक, संस्था के समस्त शिक्षक, चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।