दुर्ग

सरकार की हठधर्मिता के चलते ग्रामीण मजदूरों को नहीं मिल रहा है रोजगार- हर्षा लोकमनी
22-Apr-2022 3:44 PM
सरकार की हठधर्मिता के चलते ग्रामीण मजदूरों को नहीं मिल रहा है रोजगार- हर्षा लोकमनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,  22 अप्रैल।
भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि दुर्ग जिला सहित पूरे छतीसगढ़ में पिछले 4 अप्रैल से मनरेगा के अधिकारियों कर्मचारियों एव रोजगार सहायकों के हड़ताल में चले जाने से गांवों में रोजगार मूलक कार्य पूर्णत: बंद हो गए है, जिससे ग्रामीण मजदूर बेरोजगार हो गए है, घर परिवार चलाने इस भीषण गर्मी में ग्रामीण मजदूरों को रोजगार की तलाश में शहरों की तरफ जाना पड़ रहा है।

जिला पंचायत सदस्य चन्द्राकर ने राज्य सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कही कि केंद्र की भाजपा सरकार छग में लगातार मनरेगा के तहत कार्य कराने के किए करोड़ो रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान कर रही है। लेकिन राज्य सरकार इस पर अमल नहीं करा पा रही है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुवे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इससे पूरे दुर्ग जिले समेत छत्तीसगढ़ के एक भी गॉव में मनरेगा का काम नहीं चल रहा है। जो काम शुरू हुआ था वह काम भी अब बंद हो गया है। वर्तमान में खेती किसानी का काम समाप्त होने के बाद ग्रामीण मजदूर खाली हो जाते है। इसी समय सबसे ज्यादा रोजगार की अवसर की जरूरत मजदूरों को रहती है, लेकिन राज्य सरकार की हठधर्मिता के चलते ग्रामीण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है।


अन्य पोस्ट