दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अपै्रल । दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम को सफल बनाने हुई। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हर वार्ड व बूथ के कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को एकत्रित करने संबंधित चर्चा हुई। दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के आह्वान पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न किया। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में आभार व्यक्त सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, एल्डरमैन राजेश शर्मा, दुर्ग शहर प्रवक्ता देवेश मिश्रा, पार्षद प्रकाश जोशी, प्रकाश गीते, भोजराम यादव, दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ। भूपेंद्र वर्मा, विजय चंद्राकर, बंटी नवरंग, के डी देवांगन, मीना पाल, धर्मेंद्र महानंदा, आर एन सेनापति, सतीश पांडे, कमलेश नागरची, अनुप पाटिल, आरिफ रजा, जुगमत बारिक, देवेंद्र मारकंडे, जितेंद्र चंद्राकर, सुमित सोनेकर उपस्थित थे। इसी तरह मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष अलताफ अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गया पटेल, श्रद्धा सोनी, हेमंत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।