दुर्ग
अकोला चातुर्मास के लिए गौरव मुनि जी की विहार यात्रा प्रारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल। जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग में श्री रतन मुनि जी के आशीर्वाद एवं श्री गौरव मुनि जी की प्रेरणा से आज नवकार साधना कक्ष का लोकार्पण श्री नथमल जी बाफना परिवार के द्वारा किया गया।
इस शुभ अवसर पर कलश स्थापना का लाभ श्री नेमीचंद जी स्वरूप बाई नाहर एवं सिक्का डालने का लाभ श्री चंपालाल जी बाघमार से श्री सुधीर जी बाघमार ने लिया
नवकार साधना कक्ष के निमार्ण में आर्किटेक्ट श्री सिद्धार्थ चौरडिय़ा का विशेष सहयोग रहा। सह जोड़े नवकार महामंत्र जाप में श्रमण संघ परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
आज प्रात: 6 बजे श्री शुक्ल मुनि जी उप प्रवर्तक श्री गौरव मुनि जी का अकोला चातुर्मास के लिए विहार प्रारंभ हो गया है। सभा को संबोधित करते हुए उप प्रवर्तक गौरव मुनि जी ने संघ के सभी सदस्यों को आह्वान किया। घर परिवार एवं दैनिक व्यावसायिक कार्य प्रारंभ करने के पूर्व प्रतिदिन 5 मिनट समय निकालकर नवकार साधना कक्ष में आकर प्रतिदिन एक माला फेरने का नियम अवश्य लें। यह धर्म स्थान जहां हमारी आस्था जुड़ी है। उस जगह पर पहला वंदन नमस्कार अरिहंत परमात्मा गुरु भगवनतो के लिए होना चाहिए, उन्होंने महिला मंडल युवा मंडल एवं बालिका मंडल थे। सदस्यों से आह्वान किया कि वे सप्ताह में 1 दिन तय कर सामूहिक रूप से अपने अपने मंडल का सामूहिक नवकार जाप की आराधना इस जगह पर प्रारंभ करें।
आगामी जुलाई माह में श्रमण संघ के युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी का चातुर्मास जय आनंद मधुकर भवन दुर्ग में होने जा रहा है। उनके साथ साध्वी सन्मति श्रीजी का चातुर्मास होना है। अभी बालाघाट से कवर्धा की ओर युवाचार्य भगवान का विचरण होगा तथा साध्वी श्री का का विचरण बालाघाट से राजनांदगांव की ओर की ओर चल रहा है।
अक्षय तृतीया को युवाचार्य भगवान श्री महेन्द्र ऋषि जी कवर्धा संघ की उपस्थिति में अक्षय तृतीया का कार्यक्रम संपन्न होगा। आज रात्रि 9 बजे श्रमण संघ के सामान्य सभा साधु साध्वी भगवंत ओके बिहार यात्रा को लेकर रखी गई है, जिनमें श्री महेंद्र ऋषि जी श्री गौरव मुनि जी श्री सम्मति श्रीजी म.सा के दुर्ग तक विहार यात्रा संपन्न कराने श्रमण संघ के सभी परिवार को विहार यात्रा की जिम्मेदारी दी जा रही है।