दुर्ग

भाजपा कार्यालय में डॉक्टर एवं सामाजिक संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया
18-Apr-2022 3:37 PM
भाजपा कार्यालय में डॉक्टर एवं सामाजिक संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अप्रैल।
जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  दुर्ग भिलाई में सेवा कार्य कर रहे  डॉक्टर एवं सामाजिक संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों का सम्मान किया गया।
राजयसभा सांसद सरोज पांडे, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे  के हाथों  नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, जितेंद्र हासवानी, हरमन दुलाई, विकास जायसवाल, रितेश जैन, पियूष मालवीय, सुरेश जैन को नेत्रदान, रक्तदान, देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र व् मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया व डॉ अजय गजेंद्र संस्था के कार्यों की तारीफ़ की व कहा देहदान रक्तदान व नेत्रदान में लोगों को जागरूक करने नवदृष्टि फाउंडेशन ने सफल प्रयास किये हैं।
पियूष मालवीय  ने कहा इस सम्मान से हमारी संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा व अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्य करने प्रेरणा मिलेगी तथा हम भविष्य में भी नि:स्वार्थ सेवा कार्य करते रहेंगे।

जितेंद्र हासवानी ने कहा अपने अपने क्षेत्र में लोगों को बेहतर सेवा दे रहे अंचल के ख्यातिमान डॉक्टरों क साथ सम्मानित होना हमारी संस्था के सदस्यों के लिए गौरव की बात है व हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल मुकेश राठी, दीपक बंसल, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,संतोष रत्नानी दीपक बंसल ने जैन भाजपा कार्यालय में सम्मनित होने पर ख़ुशी जाहिर की।


अन्य पोस्ट