दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अप्रैल। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की बीएससी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय, बीएससी होमसाइंस तथा बीएससी बीएड की नियमित एवं प्राइवेट लगभग 39000 परीक्षार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ हो गई। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि 68 मु य केन्द्रों तथा उपकेन्द्रों में बीएससी की सभी कक्षाओं के हिन्दी भाषा के उत्तरपुस्तिकाएं नियत समय पर जमा की गई। विद्यार्थियों द्वारा शाम 5 बजे तक उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने का क्रम जारी था।
श्री कुलदीप के अनुसार शनिवार प्रात: 7 बजे विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट पर प्रश्नपत्र अपलोड होते ही एक साथ लगभग 30,000 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हिट किया तथा अपने कक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र डाउनलोड किए. विश्वविद्यालय की वेबसाइट की हिट करने की क्षमता अधिक होने के कारण किसी भी विद्यार्थी को डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा।
विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि रविवार के दिन कोई भी प्रश्नपत्र अपलोड नहीं किया जाएगा. बीएससी बीएड, बीएससी होमसाइंस का अगला प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा 18 अप्रैल को प्रात: 7 बजे अपलोड होगा. जिसे विद्यार्थियों को उसी दिन हल करके दोपहर 12 से 3 बजे के मध्य संबंधित परीक्षा केन्द्र में जमा करना होगा. प्रत्येक विद्यार्थी को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा. बीकॉम के विद्यार्थियों को 18 अपै्रल से एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. जिन्हें दिखाने पर परीक्षार्थी संबंधित परीक्षा केन्द्र से उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त कर सकेंगे. बीकॉम की परीक्षाएं 23 अपै्रल से आरंभ होंगी.
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में चल रही बीलिब एवं बीसीए की परीक्षाएं 19 अपै्रल को समाप्त हो रही है. स्नातकोत्तर प्राइवेट तथा बीलिब एवं बीसीए की लगभग डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विश्वविद्यालय में तीव्र गति से जारी है. विश्वविद्यालय प्रशासन का यह प्रयास है कि अपै्रल माह के अंत तक प्राइवेट स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम जारी करना प्रारंभ हो जाए।