दुर्ग
दुर्ग, 17 अप्रैल। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह उपसमिति दुर्ग के त्रैवार्षिक निर्वाचन 2022 में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
राजेंद्र सिंह राजपूत को एक बार फिर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. इसके पहले भी वे इस पद पर बेहतर सेवा दे चुके हैं. वे लगातार दूसरी बार दुर्ग उपसमिति के अध्यक्ष बने हैं. अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, सचिव दिनेश सिंह राजपूत, उपसचिव देवेंद्र सिंह राजपूत, केंद्रीय निर्णायक सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शेखर सिंह राजपूत निर्वाचित हुए हैं. कार्यकारिणी सदस्यों में कोमल सिंह राजपूत, प्यारे सिंह राजपूत, बिरेन्द्र बहादुर भुवाल, राजकुमार सिंह राजपूत, चितरंजन सिंह पंवार व राकेश सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष ममता राजपूत तथा महिला सचिव सुनीता राजपूत, युवाध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत, युवा सचिव के पद पर रोशन सिंह राजपूत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।