दुर्ग
चरोदा के चार वार्डों में पौने दो करोड़ के विकास कार्य शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अप्रैल। हनुमान जयंती पर महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई - चरोदा नगर निगम के चार वार्डों में विकास की झड़ी लगा दी। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद श्रीफल फोडक़र इन वार्डों में लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। आरसीसी सडक़ और नाली निर्माण होने से वार्डवासियों को आने वाले दिनों में अच्छी सुविधा मिलने लगेगी।
महापौर ने लगातार दूसरे दिन आज आम जनता को विकास की सौगातों से नवाजा है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 दादर - पथर्रा, वार्ड 21 चरोदा बस्ती, वार्ड 22 चरोदा भाटापारा और वार्ड 27 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा में 1 करोड़ 74 लाख 28 हजार के विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान की। इसके पहले श्री कोसरे ने महापौर परिषद के सदस्यों और संबंधित वार्ड के पार्षदों के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की।
विकास कार्यों की श्रृंखला में वार्ड 5 दादर - पथर्रा में 35 लाख की लागत से सतनाम भवन बाउंड्री वॉल, 17.64 लाख से आरसीसी सडक़, 4.10 लाख से आरसीसी नाली व 10 लाख की लागत से आरसीसी सडक़ निर्माण कार्य शुरू किया गया। वार्ड 21 चरोदा बस्ती में 19.75 लाख से आरसीसी सडक़ व 10.65 लाख से आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड 22 चरोदा भाठापारा में 14.89 लाख से आरसीसी नाली व 15.60 लाख से आरसीसी सडक़ एवं वार्ड 23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा में 19.76 लाख से एक आरसीसी सडक़ एवं 18.95 लाख से दूसरी व 7.94 लाख की लागत से तिसरी आरसीसी सडक़ का निर्माण कार्य महापौर निर्मल कोसरे के हाथों शुभारंभ हुआ।
महापौर परिषद के सदस्य मनोज डहरिया, एम. जॉनी, देवकुमारी भलावी, मोहन साहू, दीप्ति आशीष वर्मा, पार्षद गण टेनेन्द्र ठाकरे, निशा राजेश यादव, अपर्णा दास गुप्ता , संजय यादव, एस. वेंकट रमना, पूर्व पार्षद गिरजा शंकर बंछोर, विमला बंछोर, भिलाई - चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, बीएन राजू, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, हरमीक सिंह, अमित दास, इन्द्रजीत यादव सहित संबंधित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।