दुर्ग
वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
15-Apr-2022 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अप्रैल। जेवरा निवासी अधेड़ की ड्यूटी से लौटते समय दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने शव को शव गृह में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बजरंग चौक जेवरा निवासी रमिश कुमार साहू (55) निवासी बलीराम साहू रसमड़ा स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह नाइट ड्यूटी करके वापस फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाफना टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे रमिश कुमार साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे