दुर्ग

डॉ अंबेडकर की शोभायात्रा में जुटे अनुयायी
15-Apr-2022 3:12 PM
डॉ अंबेडकर की शोभायात्रा में जुटे अनुयायी

दुर्ग, 15 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर गुरुवार को बुद्ध विहार समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अनुयायी सैकड़ो की सं या में  जुटे। अंबेडकर जयंती पर गुरुवार की सुबह बुद्ध विहार शंंकर नगर में पंचशील ध्वजारोहण कर डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया।

दोपहर बाद बुद्ध विहार शंकर नगर से डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बुद्ध विहार से आर्यनगर, ग्रीन चौैक, सिंधी कॉलोनी, राजेन्द्र पार्क, नया बस स्टैंड, पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, पोलसायपारा होते हुए वापस बुद्ध विहार प्रांगण पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रकाश भारद्वाज के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए और उन्होने बाबा साहेब के अनुयायियों को जयंती समारोह की बधाई दी। लोगो ने शोभायात्रा का जगह।जगह स्वागत किया।

इस दौरान लोगों ने डीजे की धुन में नाज गाकर अपनी खुशियों का इजहार किया।
शोभायात्रा में बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष रामजी रंगारी, सचिव ज्ञानू बागड़े, उपाध्यक्ष गोंडाने, सहसचिव अशोक मड़ामें, कोषाध्यक्ष संजय मेश्राम, संगठन सचिव प्रकाश बंसोड़, केएन वासनिक, दिलीप, सुखदेवे, सीएच ढोक, किशोर गोस्वामी, किशोर चावरे, विजय मेश्राम, बौद्ध महिला मंडल अध्यक्ष रीता मेश्राम, खुशबु मेश्राम, अरुणा डोंगरे, गीता घरर्डे के अलावा बाबा अंबेडकर साहेब के अनुयायी बड़ी सं या  में शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट