दुर्ग
संतोष देवी गोधा की स्मृति में देहदान व नेत्रदान
14-Apr-2022 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल। वर्धमान साड़ी सेंटर के संचालक सपन जैन की मां संतोष देवी गोधा की स्मृति में नसिया तीर्थ में आज सपन जैन ने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फ ाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, हरमन दुलाई, मुकेश राठी, चेतन जैन, किरपाल सिंह, उज्जवल पींचा को सौंपी। उपस्थित समाज के लोगों से रोली मोली के संचालक सोहन जैन के अलावा रायपुर से आये वर्षा जैन, मनीष जैन ने अपने नेत्रदान की घोषणा कर संतोष देवी गोधा को श्रद्धांजलि दी। मां को श्रद्धांजलि देते हुए सपन जैन ने अपना रक्तदान भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे