दुर्ग
प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्रवाई
14-Apr-2022 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 अप्रैल। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर इंदिरा मार्केट, गौरव पथ, सेन्ट्रल जेल के पास, महाराजा चौक, बोरसी चौक, पुलगांव चौक, नलघर के सामने, न्यू बस स्टैण्ड के अलावा अन्य जगहों में बाजार विभाग टीम के बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवन दास साहू, शशिकांत यादव ने सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन डिस्पोजल, कैरी बैग की जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई की। निगम अधिकारी ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचे एवं जुर्माने तथा जब्ती की कार्रवाई की। निगम के बाजार विभाग की टीम ने 35 छोटे-बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई की। गंदगी फैलाने वाले व्यवसायियों विनोद, बरखु, बबलू, आयुष मालापुरे, हिरौंदी, गणेश सिन्हा, दयाल कुमार, सोनू सोनकर, इंदल, सीता सिन्हा,हितेश, गीता सिन्हा, संजय चौहान, हिरवनती, विशाल सोनकर, संतोष
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे