दुर्ग

पूर्व मंत्री हेमचंद यादव की पुण्यतिथि पर युवा मोर्चा ने वृद्धाश्रम में बांटे फल
12-Apr-2022 4:31 PM
पूर्व मंत्री हेमचंद यादव की पुण्यतिथि पर युवा मोर्चा ने वृद्धाश्रम में बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अप्रैल।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्ग के तीन बार विधायक रहे जननायक स्वर्गीय  हेमचंद यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं ने वृद्धा आश्रम में जाकर फल का वितरण किया और हेमचंद यादव को श्रद्धाजंलि दी।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि श्री यादव जी प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे जिनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व से पक्ष विपक्ष सभी प्रभावित रहते थे ऐसे जन नेता को भूल पाना आसान नहीं है उनके दिखाए मार्ग पर युवा मोर्चा चलकर उनके सपनों को पूरा करेगा।

फल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन जिला अध्यक्ष नितेश साहू ,जिला  ,मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू,  नीति अनुसंधान जिला प्रभारी पीयुष मालवीय ,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हिमांशु सिंह ,मंडल अध्यक्ष गण राजा यादव, राहुल कुमावत, दीपक सिन्हा जि़ला कार्यकरणी सदस्य राहुल पाटिल,संभव जैन,शैलेश तिवारी,सुरेंद्र साहू,गोलू ठाकुर,मोहित ताम्रकार वीरेंद्र ठाकुर, विक्की सोनी ,मोंटू साहू एवं अन्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट