दुर्ग
दुर्ग, 12 अप्रैल। श्री गुरु तेग बहादुर के 400 साल प्रकाश पर्व की खुशी में एवं 14 अप्रैल को आने वाले बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्त्री सत्संग, हम चाकर गोविंद एवं समूह सिख संगत ने मिलकर राजेन्द्र पार्क चौक पर श्री गुरु तेग बहादुर के 400 साल प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूरे छतीसगढ़ में भ्रमण करते हुए नगर कीर्तन निकाला जा रहा है एवं वैसाखी के उपलक्ष्य में कु हारी गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन का आगमन दुर्ग में हुआ, जिसका गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं समूह सिख समाज ने मिलकर राजेन्द्र पार्क चौक पर स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं समूह सिख समाज ने ठंडा शरबत एवं चने का प्रसाद का वितरण किया. गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने एवं सिख समाज ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब एवं पंज प्यारो को फूल माला अर्पण कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग से प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, दलप्रीत सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, रजिंदर पाल सिंह अरोरा, हरविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, सतनाम कौर विर्दी, अवतार सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह भाटिया भूपिंदर सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, कुलबीर सिंह सलूजा, सूरिंदर सिंह कबरवाल आदि ने स्वागत किया.