दुर्ग
दुर्ग, 12 अप्रैल। बुद्ध विहार शंकर नगर में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समिति द्वारा इस बार 50वीं बार रैली व अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, 12 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से बच्चों व बड़ों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 अप्रैल को दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी, तत्पश्चात शाम 6 बजे से प्रमुख वक्ता द्वारा वर्तमान व भविष्य में संविधान का महत्व पर उद्बोधन दिया जाएगा. 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे पंचशील ध्वजारोहण, सुबह 9.30 बजे शंकर नगर में स्थापित डॉ. बाबा साहब आ बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 10 बजे सार्वजनिक रूप से मान वन्दना, कलेक्टर परिसर में स्थापित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
एवं मान वन्दना की जाएगी। दोपहर 2 बजे बुद्ध विहार शंकर नगर से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो बुद्ध विहार से प्रारंभ होकर आर्य नगर, नायक नर्सिंग होम, ग्रीन चौक, सिन्धी कालोनी, राजेन्द्र पार्क चौक, नया बस स्टैंड, पटेल चौक होते हुए इंदिरा मार्केट, पोलसाय पारा, उजाला भवन, भाटिया नर्सिंग होम होते हुए बुद्ध विहार में रैली का समापन होगा।