दुर्ग

हेमचंद यादव विवि की वार्षिक स्नातकोत्तर परीक्षाओं के प्रशनपत्र अब प्रात: 7 बजे से उपलब्ध
06-Apr-2022 6:45 PM
हेमचंद यादव विवि की वार्षिक स्नातकोत्तर परीक्षाओं के प्रशनपत्र अब प्रात: 7 बजे से उपलब्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 अप्रैल। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वार्षिक स्नातकोत्तर परीक्षाओं के प्रशनपत्र  अब प्रात: 7 बजे से उपलब्ध होंगी। यह निर्णय व्यिवविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा किये गये निवेदन के पश्चात् विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक में लिया। डॉ. पल्टा ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी उत्तर पुस्तिकाओं में समय पर प्रश्रपत्र हल कर अपने परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 12 से 3 बजे के मध्य उत्तर पुस्तिका जमा करने का प्रयास करें।

कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि स्नातकोत्तर प्राइवेट वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन भी विद्यार्थियों की सुविधा हेतु व्यिवविद्यालय द्वारा निर्धारित समय प्रात: 8 बजे से पूर्व ही वेबसाइट पर प्र्यनपत्र अपलोड कर दिये गये थें। जिसका फायदा उठाकर विभिन्न महाविद्यालयों में दोपहर 12 बजे से विद्यार्थियों ने उत्तरपुस्तिकाएं जमा करना आरंभ कर दिया था। विद्यार्थियों को अंत समय का इंतजार न करते हुए तथा धूप से बचने हेतु उत्तर पुस्तिका जमा करने के प्रारंभिक चरणों में ही अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का प्रयास करना चाहिए, जिससे शाम को होने वाली भीड़ से बचा जा सकें।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्र्याांत श्रीवास्तव ने बताया कि आज वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के अधिकारी, डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डॉ. प्र्याांत श्रीवास्तव, डॉ. ललित प्रसाद वर्मा, हिमां्याु शेखर मंडावी ने भिलाई, दुर्ग के दर्जन महाविद्यालयों का भ्रमण कर उत्तरपुस्तिकाओं के जमा होने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इन महाविद्यालयों में साइंस कॉलेज, दुर्ग, कन्या महाविद्यालय, दुर्ग, सुराना कॉलेज, दुर्ग, कल्याण कॉलेज, भिलाई, स्वरूपानंद कॉलेज, भिलाई, भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई, शासकीय महाविद्यालय, खुर्सीपार तथा शासकीय महाविद्यालय, भिलाई आदि महाविद्यालय शामिल थें। अनेक महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को धूप से बचाने तथा पेयजल एवं लाइट पंखें की व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्दे्यय से महाविद्यालय द्वारा व्याख्यान कक्ष उपलब्ध कराये गये थें। जिससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा हुई। इसका व्यिोष लाभ दुरस्थ ग्रामीण अंचल से आने वाले विद्यार्थियों को मिला।


अन्य पोस्ट