दुर्ग
अंडा से फुंडा जाने वाले मार्ग पर हादसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अप्रैल। अंडा आबादी पारा में गुरुवार की रात 8.45 बजे अंडा से फुंडा मार्ग पर महाराष्ट्र से आ रही कंटेनर ने टीवीएस एक्सल वाहन को ठोकर मार दी। इस हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे बाल-बाल बचे। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। वहीं दोनों मासूम बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों शव का पीएम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक के ग्राम डौकीडीह निवासी नोहर लाल साहू पिता अक्तू राम साहू (29) अपनी पत्नी दामिनी साहू पति नोहर लाल साहू (24) एवं दो बच्चों के साथ अपने ससुराल ग्राम कोनारी जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रिसामा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर क्रमांक एमएच 46 बीएफ 0086 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ने सुपर एक्सल वाहन क्रमांक सीजी 07 ए पी 4629 को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौके पर मौत हो गई। उनका 1 साल और 3 साल के बच्चों को मामूली चोटें आई।
घटना की जानकारी मिलते ही अंडा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान कुछ समय के लिए रोड पर जाम लग गया, लेकिन पुलिस ने स ती दिखाते हुए यातायात व्यवस्था बहाल की।
अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मर्ग के आधार पर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। वाहन को पुलगांव पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपी चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश में टीम लगाई गई है। दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें अंडा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।