दुर्ग

गांजा बेचने वाले को 1 वर्ष कैद
30-Mar-2022 6:57 PM
गांजा बेचने वाले को 1 वर्ष कैद

छत्तीसगढ़ संवाददाता

दुर्ग, 30 मार्च। गांजा रखकर उसे बेचने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट विवेक कुमार वर्मा की कोर्ट ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख), (2) (ख) के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास तथा 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय कसार ने पैरवी की थी।  अधिवक्ता विजय कसार ने बताया कि 15 अक्टूबर 2018 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जेवरा निवासी आरोपी शिवकुमार साहू अवैध रूप से अपने घर में गांजा रखा हुआ है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा था। उसके पास से पंद्रह सौ ग्राम गांजा जप्त किया गया। टीम ने सौ-सौ ग्राम के दो सैंपल के पैकेट जांच के लिए भेजे थे। आरोपी को मौके पर ही गिर तार कर लिया गया था।


अन्य पोस्ट