दुर्ग

लेन-देन को लेकर मारपीट
30-Mar-2022 6:25 PM
लेन-देन को लेकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मार्च।
पुरानी रकम की वापसी को लेकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने उतई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक नेहरू चौक खमरिया निवासी भूपेंद्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि वह टेंट हाउस व डी जे का काम करता है। पुराने लेन-देन को लेकर वह 28 मार्च की शाम को अपना पैसा लेने के लिए आरोपी अक्षय विश्वकर्मा के घर गया हुआ था। पैसा मांगने पर आरोपी अक्षय विश्वकर्मा एवं उसके बड़े भाई धनेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि अभी पैसा नहीं है जब आएगा तब देंगे और नहीं भी देंगे तो क्या कर लोगे। इस पर विवाद बढ़ गया। जब दोनों आरोपी गाली गलौज करने लगे, तब भूपेंद्र ने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे प्रार्थी के सिर, पैर आदि में चोटें आई।

भूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। इसी तरह दूसरे पक्ष की ओर से अक्षय विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि भूपेंद्र देवांगन पुराने पैसे की मांग करते हुए उसके घर पर आया था। जब अक्षय ने कहा कि अभी पैसा नहीं है, जब आएगा तब दे देंगे। इस पर गुस्साए आरोपी भूपेंद्र ने प्रार्थी के साथ मारपीट की।


अन्य पोस्ट